मौर्य साम्राज्य 323ई.पू. से 184 ई. पू.
चन्द्रगुप्त मौर्य (322 ई.पू. से 298 ई. पू.)
- चाणक्य की सहायता से चन्द्रगुप्त मौर्य ने अंतिम नन्द शासक धननन्द को पराजित कर 322 ई.पू. मे मगध का शासक बना और मौर्य वंश की स्थापना की।
- ब्राह्मण साहित्य चन्द्रगुप्त मौर्य को ‘शूद्र’ कुल से उत्पन्न बताते हैं, जबकि बौद्ध और जैन साहित्य उसे ‘क्षत्रिय’ बताते हैं।
- मुद्राराक्षस नाटक में उसके लिए ‘वृषल’ (निम्न कुल) उपनाम का प्रयोग किया गया है। इसमें चंद्रगुप्त को नंदराज का पुत्र माना गया है।
- फिलार्कस, स्ट्रैबो और जस्टिन ने चन्द्रगुप्त को ‘सैण्ड्रोकोटस’ तथा एरियन और प्लूटार्क ने ‘एण्ड्रोकोटस’ कहा है। सबसे पहले विलियम जोन्स ने ‘सैण्ड्रोकोटस’ की पहचान चन्द्रगुप्त मौर्य के साथ स्थापित की।